Diwali : गूगल पे से जीतें 1 लाख का इनाम और दिवाली स्टैम्प्स की टिकटें

लोगों में दिवाली शॉपिंग की उत्सुकता को देखते हुए डिजिटल वॉलेट प्लेटफार्म गूगल पे (Google Pay) ने अपनी मार्किटिंग बढ़ाने और लोगों को आकर्षित करने के लिए एक दिवाली स्टैम्प्स की टिकटो (दीया, झुमका, फूल, रंगोली और लालटेन) और 1 लाख का कैश प्राइज जीतने का ऑफर दिया है इसके लिए आपको गूगल पे पर इस कांटेस्ट के स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे साथ ही हर स्टैम्प के लिए 33 रूपए से ज्यादा की धनराशी अपने डिजिटल वॉलेट से ट्रांसफर करनी पड़ेगी। आइए जानते है इन दिवाली स्टैम्प्स की पूरी डिटेल्स।
दिवाली स्टैम्प्स क्या हैं..?
गूगल पे 251 रूपए में यूजर्स को पांच टिकटों को जीतने का मौका दे रही है जिसमें दीया, झुमका, फूल, रंगोली और लालटेन शामिल हैं। त्योहार की इन वस्तुओं को गूगल पे पर स्कैन करके या 33 रूपए से अधिक ट्रान्सफर करके आप स्टैम्प प्राप्त कर सकते हैं।
Google पे दिवाली स्कैन में रंगोली स्टैम्प प्राप्त करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें
दिवाली स्टैम्प्स और प्राइज मनी जीतने के लिए आप पेटीएम पर जाएं और मनी आप्शन जोड़ें।
इसके बाद 33 रूपए से ज्यादा की धनराशी को अपने वॉलेट से Google pay और भीम UPI एप्प से भुगतान करें।
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप फूल या रंगोली टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
दिवाली स्टैम्प्स हासिल करने का दूसरा तरीका
अमेजन या फ्लिपकार्ट से किसी भी दिवाली स्टैम्प के लिए 33 से आधिक धनराशि के साथ जोड़ें। और BHIM UPI का उपयोग करके भुगतान करें और एड्रेस बार में अपना Google पे पता जोड़ें। इससे आपको दिवाली स्टैम्प टिकट मिलने में आसनी होगी।
लेकिन आपको बता दें की गूगल पे के रंगोली और फ्लावर स्टैम्प को लोगों ने फ्रौड बताया है और बहुत सरे ट्वीट कर गूगल पे पर घोटाले का इल्जाम लगाया है। इन ट्वीटस की वजह से रंगोली और फ्लावर स्टैम्प्स गूगल पर ट्रेंड कर रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS