आप भी बिना नंबर के Whatsapp ग्रुप में जोड़ सकते हैं नए मेंबर्स, जानें कैसे

दुनिया के तमाम इंस्टेंट चैटिंग ऐप्स में से Whatsapp ऐसा ऐप है, जिसको सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को कई सारे खास फीचर्स देता है, जिसमें वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, ग्रुप चैट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
वहीं, यूजर्स भी व्हाट्सऐप के प्लेटफॉर्म पर बिजनेस, फैमली और दोस्तों के ग्रुप्स बनाते हैं और उसपर सबसे बात-चीत भी करते हैं। आज के समय में हर एक व्हाट्सऐप यूजर किसी ना किसी ग्रुप में जुड़ा है।
वैसे तो हर एक यूजर को व्हाट्सऐप के ग्रुप में किसी भी अन्य यूजर जोड़ने की साधारण प्रक्रिया का ज्ञान होता है। लेकिन इसके लिए यूजर सबसे पहले अपने फोन में जिस भी यूजर को ग्रुप में जोड़ना है, तो पहले उसका नंबर अपने फोन में सेव करना होता है।
अगर हम आपको कहें कि आप किसी को बिना नंबर सेव किए ही ग्रुप में जोड़ सकते हैं, तो आपको थोड़ी हैरानी होगी। तो चलिए आपकी इस हैरानी को दूर करते हुए बताने जा रहे है कि आप इस प्रक्रिया के माध्यम से किसी भी व्हाट्सऐप यूजर को बिना नंबर सेव किए ही ग्रुप में जोड़ सकते हैं। आइए जानते है पूरा प्रोसेस...
दरअसल, व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नया फीचर 'invite link' को रोल आउट कर दिया है। लेकिन इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा।
ऐसे जोड़े बिना नंबर सेव किए कॉन्टैक्ट
1. सबसे पहले यूजर्स को अपना व्हाट्सऐप ओपन करना होगा।
2. इसके बाद डिस्प्ले के टॉप-राइट साइड में बने तीन डॉट्स पर टैप कर मेन्यू को ओपना करना होगा।
3. इतना करने के बाद यूजर्स को ग्रुप इन्फो पर दोबारा क्लिक करना होगा और फिर नीचे की तरफ invite via link पर क्लिक करना होगा।
4. जैसे ही यूजर्स इसपर क्लिक करेंगे, तो यूजर्स को मैसेज में invite link has been made के नीचे कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें सेंड लिंक वाया वॉट्सऐप, कॉपी लिंक, शेयर लिंक और रिवोक लिंक शामिल होंगे।
5. अब यूजर्स जिसको भी अपने ग्रुप में जोड़ना चाहते है, ये लिंक उसको सेंड कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS