How To Vote #India : अगर आप भी पहली बार कर रहे हैं मतदान, तो जानें कैसे करें वोट #India

How To Vote #India : भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इस देश में सभी लोगों को अपने विचार प्रकट करने की पूरी छूट है। भारत में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) जारी है, जिसको लेकर सभी दिग्गज राजनीतिक पार्टियां खास तैयारी कर रही हैं और एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रही हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के अब तक दो चरण पूरे हो चुके है, 23 अप्रैल 2019 यानि आज तीसरा चरण (Third Phase 3) का मतदान जारी है।
जो लोग पहली बार इन लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) मतदान कर रहे हैं, उनके लिए यह खबर अहम साबित हो सकती है। हम उन यूवाओं को ऐसी जानकारी देने वाले है, जिसके जरिए उन्हें वोट डालने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। तो चलिए जानते है इस प्रोसेस के बारे में.....
ऐसे डाले लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में अपना वोट
1. अगर आप भी पहली बार वोट डालने जा रहे है, तो आपको सबसे पहले वोटर लिस्ट (Voter List) में अपना नाम जांचना होगा।
2. नाम जांचने के बाद आपको पोलिंग बूथ पर जाना होगा और वोट डालने के लिए अपना पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
3. अगर आप किसी कारणवश पहचान पत्र ले जाना भूल जाते है, तो आप वोट नहीं डाल सकेंगे।
4. जैसे ही आप पोलिंग बूथ में एंटर करेंगे, तो वहां मौजूद कर्मचारी आपकी अंगुली में नीली सहाई लगा देंगे।
5. इसके बाद कर्मचारी आपको एक रजिस्ट्रर पर साइन करने को कहेंगे। अगर कोई भी व्यक्ति साइन नहीं कर पाते है, तो अंगुठा भी लगा सकते है।
6. इसके बाद वहां मौजूदा कर्मचारी आपको वोट डालने की अनुमति देगा। अब आप अपनी पसंद की पार्टी या उम्मीदवार के लिए वोट डाल सकते है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में सात चरणों में वोटिंग होगी, जिसमें अब तक दो चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। आज तीसरे चरण (Third Phase) की वोटिंग जारी है और 23 मई 2019 को चुनावों का परिणाम घोषित किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS