How To Vote #India : मतदान आपके लिए है बेहद जरूरी, जानें कैसे करें मतदान #India

Lok Sabha Election 2019 : भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में से एक है और यहां देश के वासियों को अपने विचार दूसरों के प्रति रखने की पूरी आज़ादी है। वहीं, देश में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) जारी है, जिसमें आज चौथे चरण (Fourth Phase) के लिए मतदान चल रहा है। अब तक चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के तीन चरण पूरे हो चुके है।
इस बार देश के लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में सबसे ज्यादा युवा मतदाता शामिल हैं। वैसे तो मतदान सभी के लिए जरूरी है और इसके लिए चुनाव आयोग के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान करने की भी अपील की है।
ऐसे में अगर आप भी वोट डालने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। हम आपके लिए मतदान करने का प्रोसेस लेकर आए हैं। आइए जानते है पूरा प्रोसेस....
ऐसे करें मतदान
1. अगर आप भी पहली बार वोट डालने जा रहे है, तो आपको सबसे पहले वोटर लिस्ट (Voter List) में अपना नाम जांचना होगा।
2. नाम जांचने के बाद आपको पोलिंग बूथ पर जाना होगा और वोट डालने के लिए अपना पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
3. अगर आप किसी कारणवश पहचान पत्र ले जाना भूल जाते है, तो आप वोट नहीं डाल सकेंगे।
4. जैसे ही आप पोलिंग बूथ में एंटर करेंगे, तो वहां मौजूद कर्मचारी आपकी अंगुली में नीली सहाई लगा देंगे।
5. इसके बाद कर्मचारी आपको एक रजिस्ट्रर पर साइन करने को कहेंगे। अगर कोई भी व्यक्ति साइन नहीं कर पाते है, तो अंगुठा भी लगा सकते है।
6. इसके बाद वहां मौजूदा कर्मचारी आपको वोट डालने की अनुमति देगा। अब आप अपनी पसंद की पार्टी या उम्मीदवार के लिए वोट डाल सकते है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के अब तक तीन चरण पूरे हो चुके हैं और आज चौथा चरण जारी है। साथ ही 23 मई 2019 को लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम का ऐलान किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS