How To Vote #India : ऐसे करें मतदान

आज देश में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) का पांचवें चरण (Fifth Phase Live) का मतदान चल रहा है। अब तक लोकसभा चुनाव 2019 के चार चरण पूरे हो चुके हैं और लोगों में भी चुनावों को लेकर उत्साह दिख रहा है।
साथ ही देश की दिग्गज राजनीतिक पार्टियां भी लोकसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रही हैं। वहीं, जो लोग आज वोट डालने जा रहे हैं, उनके लिए हम एक अहम जानकारी लेकर आए हैं।
दरअसल, जो लोग पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, उनको हम ऐसी जानकारी देंगे, जो कि उनके बेहद काम आएगी और साथ ही वे आसानी वोट भी डाल सकेंगे। तो चलिए जानते है कैसे मतदान कर सकते हैं।
ऐसे करें मतदान
1. अगर आप भी पहली बार वोट डालने जा रहे है, तो आपको सबसे पहले वोटर लिस्ट (Voter List) में अपना नाम जांचना होगा।
2. नाम जांचने के बाद आपको पोलिंग बूथ पर जाना होगा और वोट डालने के लिए अपना पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
3. अगर आप किसी कारणवश पहचान पत्र ले जाना भूल जाते है, तो आप वोट नहीं डाल सकेंगे।
4. जैसे ही आप पोलिंग बूथ में एंटर करेंगे, तो वहां मौजूद कर्मचारी आपकी अंगुली में नीली सहाई लगा देंगे।
5. इसके बाद कर्मचारी आपको एक रजिस्ट्रर पर साइन करने को कहेंगे। अगर कोई भी व्यक्ति साइन नहीं कर पाते है, तो अंगुठा भी लगा सकते है।
6. इसके बाद वहां मौजूदा कर्मचारी आपको वोट डालने की अनुमति देगा। अब आप अपनी पसंद की पार्टी या उम्मीदवार के लिए वोट डाल सकते है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के अब तक चार चरण पूरे हो चुके हैं और आज पांचवा चरण जारी है। इसके साथ ही 23 मई 2019 को लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम का ऐलान किया जाएगा और देश को नया प्रधानमंत्री भी मिल सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS