Independence Day Whatsapp Stickers : स्वतंत्रता दिवस व्हाट्सएप स्टीकर्स यहां से डाउनलोड करें

Independence Day Whatsapp Stickers : भारत वर्ष में कल यानी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस 2019 (Independence Day 2019) मनाया जाएगा। इस दिन भारत को अंग्रेजों के अत्याचारों से आजादी (Independence) मिली थी। भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए महान वीरों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। स्वतंत्रता दिवस के दो चार दिन से पहले ही स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होते हैं। साथ ही सार्वजानिक स्थलों पर भारत का पवित्र झंडा तिरंगा (Tiranga) फहराया जाता है। इस दिन भारत सकरकार भी लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए तरह-तरह के प्रोग्रामों का आयोजन करती हैं।
इसे भी पढ़ें :- Independence Day WhatsApp Video Status : स्वतंत्रता दिवस के टॉप वीडियो स्टेट्स कलेक्शन
वही दूसरी तरफ लोग व्हाट्सएप और फेसबुक पर स्वतंत्रता दिवस इमेज, स्वतंत्रता दिवस वीडियो और स्वतंत्रता दिवस कोट्स आदी जैसी सामग्री शेयर करते हैं। इसके अलावा लोग एक-दूसरे के साथ व्हाट्सएप (Whatsapp) पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े स्टिकर्स सेंड करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने रिश्तेदारों और मित्रों को स्वतंत्रता दिवस व्हाट्सएप स्टिकर्स (Independence Day Whatsapp Stickers) भेज सकते हैं। चलिए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस व्हाट्सएप स्टिकर्स को इंस्टॉल से लेकर सेंड करने तक की प्रक्रिया।
ऐसे करें स्वतंत्रता दिवस व्हाट्सएप स्टिकर्स (Independence Day Whatsapp Stickers) डाउनलोड
सबसे पहले आपको स्वतंत्रता दिवस व्हाट्सएप स्टिकर्स डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर जाना होगा। इसके बाद आपको सर्च बार में जाकर स्वतंत्रता दिवस व्हाट्सएप स्टिकर्स लिखकर सर्च करना होगा। अब आपको कई सारे स्टिकर्स एप के विकल्प दिखाई देंगे। इन सभी ऑप्शन्स में से आप अपनी पसंद के स्टिकर्स पैक को चुनें। अब आप इन पैक्स को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे भेजें दूसरों को स्वतंत्रता दिवस व्हाट्सएप स्टिकर्स (Independence Day Whatsapp Stickers)
1. अब आप जिसको भी स्वतंत्रता दिवस के स्टिकर्स भेजना चाहते हैं, तो सबसे पहले उस कॉन्टेंट के चैट विंडो को ओपन करना होगा।
2. इसके बाद आपको एक स्माइल का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर टैप करना होगा।
3. जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपको नीचे की तरफ तीन ऑप्शन और दिखाई देंगे।
4. इसमें आपको तीसरे विकल्प पर टैप करना होगा, जिसमें आपके डाउनलोड किए स्टीकर्स मौजूद हैं।
5. इसमें से आप अपनी पसंद के स्टिकर को शुभकामनाओं के तौर पर सेंड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :- Independence Day Image : ये हैं स्वतंत्रता दिवस की टॉप 10 इमेज
हम आपके लिए गूगल प्ले स्टोर से कुई खास स्वतंत्रता दिवस व्हाट्सएप स्टिकर्स पैक लेकर आए हैं। आप इस लिंक पर जाकर एप्स को डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS