LIC Jeevan Saral पॉलिसी बनाएगी जीवन को सरल, कम प्रीमियम पर मिलेगा दोगुना लाभ

भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation Of India (LIC) यानी एलआईसी (LIC) अपने ग्राहकों को के लिए विभिन्न प्रकार की पॉलिसियां पेश की हैं, एलआईसी ने पॉलिसी धारकों को की जरुरत और बजट को मद्देनजर निवेश पॉलिसियों को जारी किया हैं। दूसरी ओर ग्राहकों ने भी एलआईसी की इंश्योरेंश पॉलिसी (LIC Insuarnce Policy) से लाभ उठाया है और साथ ही भरोसा भी जताया है। एलआईसी की कई पॉलिसियां ऐसी है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। जीवन बीमा निगम ने लोगों के भविष्य और वृद्धाअवस्था को बेहतर बनाने के लिए एलआईसी जीवन सरल (LIC Jeevan Saral) पॉलिसी को पेश किया है। इस पॉलिसी में पॉलिसी धारक को डबल डेथ बेनेफिट के साथ प्रीमियम रिटर्न का लाभ मिलेगा। जीवन सरल योजना नॉन यूनिट लिंक्ड पॉलिसी है। डेथ बेनेफिट की बात करें तो इसका लाभ हर एक उम्र के पॉलिसी धारक को मिलेगा, लेकिन प्रीमियम की रकम और इसका लाभ विभिन्न उम्र के धारकों को अलग-अलग रूप में मिलेगा। एलआईसी पॉलिसी के तहत धारकों को अन्य पॉलिसी के मुकाबले ज्यादा सुविधाएं मिलेगी। नियम और शार्तों के अनुसार ही इस पॉलिसी को चौथे वर्ष में वापस यानी सरेंडर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें :- LIC की शानदार पॉलिसी, 51 रुपए में उठाएं 2 लाख का लाभ
जीवन सरल पॉलिसी के फीचर्स (LIC Jeevan Saral Key Features)
1. इस पॉलिसी के तहत पॉलिसी धारक अपने हिसाब से प्रीमियम के भुगतान को चुन सकता है।
2. पॉलिसी धारक को इस पॉलिसी के तहत डेथ बेनेफिट, अतिरिक्त प्रीमियम और पहले साल में प्रीमियम के साथ लॉयल्टी एडिशन का लाभ मिलेगा।
3. साथ ही पॉलिसी धारक को मैच्योरिटी बेनेफिट मिलेगा।
4. वहीं, पॉलिसी धारक पॉलिसी के चौथे के साथ तीसरे वर्ष में भी सरेंडर कर सकते हैं।
5. पॉलिसी धारक को इस पॉलिसी से 1 साल से लेकर 3 साल तक के लिए एक्सटेंडिड रिस्क कवर मिलेगा।
जीवन सरल पॉलिसी से होने वाले लाभ (LIC Jeevan Saral Benefits)
डेथ बेनेफिट
पॉलिसी धारक के नॉमिनी को डेथ बेनेफिट के रूप में सम एश्योर्ड (250 गुना प्रीमियम) + एक साल के प्रीमियम प्रिमियम रिटर्न और लॉयल्टी एडिशन का लाभ मिलेगा।
मैच्योरिटी का लाभ
पॉलिसी मैच्योर होने पर पॉलिसी धारक को सम एश्योर्ड (पॉलिसी को किस उम्र में खरीदने पर निर्भर) + लॉयल्टी एडिशन का फायदा मिलेगा।
इनकम टैक्स में लाभ
एलआईसी ने पॉलिसी धारकों को पॉलिसी में इनकम टैक्स की छूट दी है। धारा सेक्शन 80 डी के तहत इस स्कीम में पॉलिसी धारकों को यह फायदा दिया गया है। इसके साथ ही अवधि पूरी हो जाने पर बिमित रकम पर भी इनकम टैक्स पर छूट दी जाएगी।
अतिरिक्त लाभ
यदि पॉलिसी धारक इस पॉलिसी में एक्सट्रा प्रीमियम का भुगतान करता है, तो उसे लाइफ कवर मिल जाएगा। इससे पॉलिसी धारक अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रख सकता है। इस पॉलिसी के बदले आप लोन भी हासिल कर सकते हैं।
अगर पॉलिसी धारक नहीं भरते हैं प्रीमियम
अगर पॉलिसी धारक तीन साल बाद पॉलिसी का प्रीमियम भरना बंद कर देता है, तो पॉलिसी जमा हुए प्रीमियम का कुछ हिस्से का अधिग्रहण कर लेगी। लेकिन पॉलिसी धारक इस पॉलिसी के लिए भविष्य में आवेदिन कर सकते हैं। यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी को सरेंडर यानी वापस करते हैं, तो वह तीन वर्ष के बाद भी ऐसा कर सकते हैं। लेकिन पॉलिसी इसमें से एक साल का प्रीमियम और 30 प्रतिशत प्रीमियम घटा देगी।
जीवन सरल पॉलिसी के लिए दस्तावेज (LIC Jeevan Saral Documents)
अगर आप भी अपने लिए जीवन सरल पॉलिसी को खरीदना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए इस लिंक पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपको अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और केवाईसी के दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इसके अलावा आपको अपनी मेडिकल रिपोर्ट को भी जमा करवानी होगी।
जीवन सरल पॉलिसी के लिए योग्यता (LIC Jeevan Saral Eligibility Criteria)
1. जीवन सरल बीमा की रकम प्रीमियम कम से कम 250 गुना होगी।
2. जीवन सरल बीमा की समय सीमा 10 वर्ष से लेकर 35 वर्ष होगी।
3. इस पॉलिसी के तहत धारक कम प्रीमियम का भुगतान करना चाहता है, तो वह 10 वर्ष का समय चुन सकता है। वहीं, ज्यादा प्रीमियम भरना चाहता है, तो वह 35 साल का समय चुन सकता है।
4. पॉलिसी खरीदते समय धारक की उम्र 18 से लेकर 60 वर्ष होनी चाहिए।
5. पॉलिसी धारक 250 रुपए से लेकर 10,000 रुपए के प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
6. पॉलिसी धारक अपने हिसाब वार्षिक, मासिक और सालाना की अवधि चुन सकते हैं।
एलआईसी जीवन सरल पॉलिसी का चार्ट (LIC Jeevan Saral Chart)
AGE | Premium | Tax Benefit | Net Premium | Maturity Sum Assured | Loyality Addtion | Normal Coverage | Accident Coverage | Surrender Value |
25 | 48080 | 14412 | 33628 | 0 | 0 | 1000000 | 2000000 | 0 |
26 | 96080 | 14412 | 67256 | 0 | 0 | 1048000 | 2048000 | 0 |
27 | 144120 | 14412 | 100884 | 102640 | 0 | 1096000 | 2096000 | 82112 |
28 | 192160 | 14412 | 134512 | 146000 | 0 | 1144000 | 2144000 | 131400 |
29 | 240200 | 14412 | 168140 | 189480 | 0 | 1192000 | 2192000 | 189480 |
30 | 288240 | 14412 | 20178 | 235920 | 0 | 1240000 | 2240000 | 235920 |
31 | 336280 | 14412 | 235396 | 284280 | 0 | 1288000 | 2288000 | 284280 |
32 | 384320 | 14412 | 269024 | 334800 | 0 | 1336000 | 2336000 | 334800 |
33 | 432360 | 14412 | 302652 | 388120 | 0 | 1384000 | 2384000 | 388120 |
यह जीवन सरल पॉलिसी के 10 वर्षों का संभावित चार्ट (LIC Jeevan Saral Chart) है। आप इस चार्ट के माध्यम से पॉलिसी में निवेश की रकम से होने वाले फायदे के बारे में जान सकते हैं।
जीवन सरल पॉलिसी में इस स्थिति में नहीं मिलेगा पैसा
यदि किसी कारणवश पॉलिसी धारक एक वर्ष के भीतर ही आत्महत्या करता है, तो उसके नॉमिनी को किसी भी तरह की बिमित राशि नहीं दी जाएगी। वहीं, पॉलिसी धारक का कोई परिजन पॉलिसी की रकम पाने के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
जीवन सरल से जुड़ी अहम बातें (Jeevan Saral Important Points)
1. पॉलिसी धारक को पॉलिसी खरीदने के लिए अपना मेडिकल सर्टिफिकेट, पेशे का प्रमाण और अपनी रोजानी की दिनचर्या का प्रमाण देना होगा।
2. पॉलिसी धारक को जीवन सरल पॉलिसी के तहत लॉयल्टी का भावी लाभ दिया जाएगा। लेकिन कंपनी स्कीम के साथ इसका फायदा देगी या नहीं। इसकी गारंटी नहीं दी है।
3. मैच्योरिटी का लाभ साल के अंत में एश्योर्ड की रकम के बराबर होगा।
जीवन सरल का मुल्यांकन
जीवन बीमा निगम ने लोगों के भविष्य को ध्यान में रखकर जीवन सरल योजना को पेश किया है। यह स्कीम एंडोवमेंट पॉलिसी है। वहीं, पॉलिसी के तहत यदि आप सारे प्रीमियम समय पर भरते हैं, तो आपको इसकी 250 गुना रकम मैच्योरिटी के समय वापस मिलेगी। जीवन सरल योजना से आपका और आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा।
ये भी पढ़ें :- आजीवन पेंशन के लिए LIC की ये पॉलिसी है सबसे बेस्ट, करें 5 लाख का निवेश, जीवनभर मिलेंगे 8 हजार रुपए
साथ ही आप अपनी आने वाली पीढ़ी को शानदार और उज्जवल भविष्य दे सकेंगे। आप इस लिंक पर जाकर जीवन सरल योजना के बारे में विस्तार में जान सकते हैं। इसके साथ ही आप इस लिंक पर जाकर जीवन सरल के आवेदन के लिए फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
LIC Jeevan Saral Plan 165 PDF Maturity Claim Form
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS