ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल फाेन, लिस्ट देखें

ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल फाेन, लिस्ट देखें
X
मोबाइल कंपनियां आए दिन नए स्मार्टफोन बाजार में उतार रही है। मगर कुछ ऐसे फोन हैं जिन्हें ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

देश में इस समय दर्जनों मोबाइल कंपनियां चल रही हैं। जिनके मोबाइल बाजार में अपना दबदबा बनाए हुए है। आए दिन कोई ना कोई मोबाइल बाजार में लॉन्च होते रहते है। मोबाइल की ब्रिकी वैसे तो ज्यादातर मोबाइल की कीमत और फीचर्स पर निर्भर करती है, पर सच बात तो यह है कि उपभोक्ताओं की पसंद का ध्यान रखते हुए जो मोबाइल कंपनियां मोबाइल बाजार में उतारती हैं, वहीं मोबाइल सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आज हम आपको उन मोबाइल फोन्स के बारे में बताएंगे जिनकी सबसे ज्यादा ब्रिकी हुई है।


1.Nokia 1100 अब तक का सबसे ज्यादा बिका मॉडल है। इस फोन को 2003 में लॉन्च किया गया था। Nokia 1100 के 25 करोड़ से ज्यादा फोन बिके हैं। इस फोन में न तो कैमरा था और न ही इसका डिजाइन फैंसी था। इसके बावजूद अब तक 25 करोड़ के करीब Nokia 1110 फोन बिके हैं।


2. साल 2014 में रिलीज हुए iPhone6 और 6 Plus की बिक्री 22 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा रही है।


3.Nokia 3210 साल 1999 में लॉन्च किया गया था। उस समय फोन का इस्तेमाल केवल कॉल करने और मेसेज भेजने में किया जाता था। मजबूत बॉडी और कई कलर ऑप्शन के कारण यह फोन काफी सफल रहा। इसकी सेल 15 करोड़ से ज्यादा रही।


4.Nokia1200 का सबसे अहम फीचर इसकी बैटरी लाइफ थी। इस फोन का टॉक टाइम 7 घंटे और स्टैंडबाय टाइम 390 घंटे था। इस फोन में फ्लैशलाइट भी थी। इस फोन के डिजाइन ने इसे स्पेशल बनाया। दुनिया भर में इस फोन की 15 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिकीं। जब 2003 में यह फोन आया तो ये हाई-इंड मॉडल था।


5. 3.2 इंच की टचस्क्रीन के साथ Nokia 5230 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन था। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा और 128MB की रैम थी। इस फोन की सेल भी 15 करोड़ से ज्यादा रही।


6.सैमसंग E1100 की बॉडी काफी मजबूत थी और बैटरी लाइफ भी शानदार थी। यह फोन 2009 में लॉन्च हुआ था। फोन में 1.52 इंच का डिस्प्ले और 1MB का इंटरनल स्टोरेज था।


7.नोकिया 2600 फोन 2004 में आया था। इस फोन की बॉडी काफी मजबूत थी। फोन में 1.5 इंच का डिस्प्ले था। बैटरी लाइफ शानदार होने के साथ यह फोन किफायती था।


8.Motorola Razr V3 अपने समय में एक आइकन था। यह सबसे ज्यादा बिकने वाला Flip फोन है। इसकी 13 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिकी हैं।

Tags

Next Story