मोटोरोला के आगामी फोन Moto E6 के फीचर्स हुए लीक, दमदार प्रोसेसर से हो सकता है लैस, जानें इसकी खूबियां

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola जल्द ही मोटो ई सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Moto E6 को लॉन्च कर सकती है। साथ ही कंपनी मोटो ई 6 स्मार्टफोन को अपने पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा बना सकती है। लेकिन अब तक कंपनी ने अपने आगामी स्मार्टफोन मोटो ई6 की लॉन्चिंग को लेकर किसी भी तरह का अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
वहीं, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला के नए फोन मोटो ई 6 के फीचर्स लीक हो चुके हैं। मोटोरोला अपने नए फोन मोटो ई 6 में 5.45 इंच के डिस्प्ले के साथ कई खास फीचर्स दे सकती है। मोटोरोला ने मोटो ई 6 में दमदार कैमरा भी दे सकती है। मोटो ई 6 स्मार्टफोन मोटो ई 5 का अपग्रेड वर्जन है और इस फोन को बीते साल लॉन्च किया था।
यह कयास लगाए जा रहा है कि मोटोरोला अपने नए फोन मोटो ई 6 को जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है। वहीं, मोटो ई 6 की कीमत और लॉन्चिंग डेट को लेकर अब तक किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है। दूसरी ओर मोटोरोला ने मोटो ई 5 में अपडेट ना देने की घोषणा की है।
Moto E 6 स्मार्टफोन के लीक फीचर्स
1. मोटोरोला मोटो ई 6 में 5.45 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1440 पिक्सल है।
2. कंपनी मोटो ई 6 में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दे सकती है।
आपको बता दें कि मोटोरोला ने मोटो ई 6 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। साथ ही कंपनी मोटो ई 6 स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। लेकिन मोटोरोला मोटो ई 6 स्मार्टफोन को भारत में कब तक लॉन्च करेगी इसकी किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS