Amazon ने जारी किया टीजर, भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा OnePlus 7T Pro

ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए एक टीजर सामने आया है, जिसे देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि OnePlus 7T Pro भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus लंदन में 10 अक्टूबर को विश्व स्तर पर अपने OnePlus 7T Pro को लॉन्च करने के लिए तैयार है। अमेज़न इंडिया के जारी किए एक टीज़र पेज के अनुसार, इसका डिवाइस उसी दिन भारत में लॉन्च होगा।
इस टीज़र पेज में OnePlus 7T Pro के लॉन्च की डीटेल पर अपडेट रहने के लिए इच्छुक उपयोगकर्ताओं के लिए "eas नोटिफाई मी" बटन भी मौजूद है। कंपनी ने औपचारिक रूप से भारत में इसके लिए रिलीज़ डेट नहीं बताई है।
इससे पहले, वनप्लस 7T प्रो को HDFC बैंक के ऑफर पेज पर देखा गया था। इस पेज पर, कंपनी ने फोन की सेल के लिए एक विवरण लिस्ट बनाया था। पेज के अनुसार, फोन 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा और कस्टमर्स को कंपनी के खुद के वेब स्टोर, ऑफलाइन स्टोर और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा।
OnePlus 7T Pro को 15 अक्टूबर से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप अपना फोन HDFC बैंक से खरीदते है तो आपको 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
पहले लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस 7T Pro में वनप्लस 7 Pro का डिज़ाइन एक जैसा होने की उम्मीद है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.65-इंच क्वाड HD + डिस्प्ले दिया जाएगा। वनप्लस 7T की तरह ही,इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर मिलेगा। जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज होगा। इसकी बैटरी 4,085mAh की हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS