Oppo का पेमेंट एप Kash में मिलेंगी यह खास सुविधाएं

ओप्पो ने अपना पेमेंट एप कैश (Kash App) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले शाओमी और रियलमी ने भी अपने पेमेंट एप शुरु किए थे। अब ओप्पो उपभोक्ता एप के जरिए म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस और लोन जैसी वित्तीय सेवाएं खरीद सकेंगे।
कंपनी ने इस पेमेंट एप के लिए कई बैंकों के साथ साझेदारी की है। कंपनी के मुताबिक ओप्पो स्मार्टफोन में यूजर्स को को कैश एप प्री-लोडेड मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी के सभी डिवाइसेज उपलब्ध होंगे। इन सभी के पीछे कंपनी का रणनीति ऑनलाइन वितरण मजबूत को मजबूत करने की है।
पिछले साल आया था शाओमी एमआई पे एप
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने भी पिछले साल अपना एमआई पे एप लॉन्च किया था। कंपनी शुरुआत में इसे कंपनी के फोन में प्री-लोडेड देती थी। बाद में इसे अन्य यूजर्स का ध्यान रखते हुए गूगल प्ले स्टोर पर दिया गया था। अब नॉन-एमआई यूजर्स भी इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, शाओमी के इस पेमेंट एप को गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसे एप्स से चुनौती मिल रही है।
लिंक कर सकेंगे बैंक अकाउंट
खास बात यह है कि एमआई यूजर्स अब यूपीआई के जरिए अपने बैंक खाते को एमआई पे से लिंक कर सकेंगे। लिंक करने के बाद यूजर्स को पासवर्ड मिलेगा। वह इससे आसानी से कहीं भी पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे। इसके अलावा भी कंपनी ने इसमें कई तरह की सुविधाएं दी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS