Petrol Diesel Price : आज पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की हुई गिरावट, डीजल रहा स्थिर, जानें अपने शहर का रेट कार्ड

Petrol Diesel Price : आज पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की हुई गिरावट, डीजल रहा स्थिर, जानें अपने शहर का रेट कार्ड
X
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के भाव (Petrol Diesel Price) में भारी कटौती को दर्ज किया गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol Price In Delhi) में 15 पैसे और डीजल में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

अंततराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से देश के महानगरों में तेल के दामों में बदलाव का सिलसिला बरकरार हैं। वहीं, बीतें कई दिनों से पेट्रोल (Petrol) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है और डीजल (Diesel) के भाव में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। आज (5 August 2019) भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चन्नई जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम में बड़ी कटौती हुई हैं।

ये भी पढ़ें :- पेट्रोल की कीमत में हुआ कटौती, डीजल के दाम रहें स्थिर, ये है आज का बदला हुआ रेट कार्ड

यह कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले समय में पेट्रो यह कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले समय में पेट्रो
यह कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के भाव में बड़ी कटौती हो सकती है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट देखने को मिली है और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के भाव में 15 पैसे की कटौती हुई है और डीजल के रेट में किसी भी प्रकार में उठा-पठक नहीं हुई है।

वहीं, 4 अगस्त 2019 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे और डीजल के दाम में 6 पैसे की गिरावट आई थी। साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम में भी 10 पैसे और डीजल के रेट में 6 पैसे की कटौती हुई है। आज हम आपको भारत के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- बड़ी खबर : पेट्रोल-डीजल होगा 35 रुपए सस्ता, जानें कैसे

ये हैं भारत के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत का हाल

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.37 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 65.94 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 78.02 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 69.11 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.18 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 69.94 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 75.06 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 68.17 रुपए प्रति लीटर है।

5. बेंगलुरू में पेट्रोल की कीमत 74.81 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 68.13 रुपए प्रति लीटर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story