बीते दो दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई गिरावट, जानें अपने शहर में आज का रेट

बीते दो दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई गिरावट, जानें अपने शहर में आज का रेट
X
भारत में लगातार कई दिनों से पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में उठा-पठक का दौर चल रहा है। दो-तीन दिनों से तेल के दामों में 10 पैसे से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की में 7 पैसे और डीजल में 12 पैसे की कमी आई है। साथ ही लोगों को महंगाई की मार भी नहीं झेलनी पड़ी है। दूसरी ओर मुंबई में पेट्रोल में 7 पैसे और डीजल में 13 पैसे की गिरावट हुई है। नीचे आप देश के अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव (Petrol Diesel Price) को जानकारी हासिल कर सकते हैं।

भारत में कई दिनों से पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में कटौती का सिलसिला जारी है। आज भी दिल्ली, मुंबई और चन्नई जैसे महानगरों में तेल के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, देशवासियों को भी महंगाई से राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price : डीजल की कीमत हुई कटौती, पेट्रोल रहा स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

तेल कंपनियों ने देश के बड़े राज्यों में भारी कमी की है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल यानी क्रूड ऑइल की कीमतों में भी गिरावट हुई है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में तेल के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

आज (19 अगस्त 2019) देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की कटौती हुई है, वही दूसरी तरफ डीजल के दाम में 8 पैसे की गिरावट हुई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे और डीजल के दामों में 9 पैसे की कमी आई है।

रविवार (18 अगस्त 2019) को भी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे और डीजल के भाव में 12 पैसे की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, मुंबई में पेट्रोल के रेट में 8 पैसे और डीजल की कीमत में 13 पैसे की कटौती हुई थी। आज हम आपको भारत के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम की जानकारी देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :- बड़ी खबर : पेट्रोल-डीजल होगा 35 रुपए सस्ता, जानें कैसे

ये हैं भारत के महानगरों में आज के पेट्रोल और डीजल की कीमत

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.84 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 65.18 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.50 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 68.33 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.62 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 68.86 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.61 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 67.74 रुपए प्रति लीटर है।

5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 74.26 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 67.37 रुपए प्रति लीटर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story