Petrol Diesel Price : लगातार बढ़ोतरी के बाद लगा ब्रेक, तेल के दाम हुए कम, जानें आज का रेट

Petrol Diesel Price : लगातार बढ़ोतरी के बाद लगा ब्रेक, तेल के दाम हुए कम, जानें आज का रेट
X
देश में लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन आज 30 मई 2019 को तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, लोगों को भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत मिली हैं।

देश में लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन आज यानि 30 मई 2019 के दिन तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, लोगों को भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत मिली हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट की वजह, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल और रुपए में डॉलर के मुकाबले गिरावट होने को माना जा रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम और भी कम हो सकते हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है और डीजल की कीमत में भी 6 पैसे की कमी आई है। दूसरी ओर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 6 की गिरावट हुई है और डीजल की कीमत में भी 6 पैसे की कमी आई है। आइए जानते हैं देश के महानगरों में आज के तेल के दाम....

ये है भारत के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.80 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.63 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.41 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.82 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.53 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 70.43 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.86 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.39 रुपए प्रति लीटर है।

5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 74.14 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.80 रुपए प्रति लीटर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story