खुशखबरी : दूसरे दिन भी गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के आज के भाव

खुशखबरी : दूसरे दिन भी गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के आज के भाव
X
देश के बड़े राज्यों में आज भी डीजल की कीमतों (Diesel Price) में गिरावट हुई है, लेकिन पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में डीजल के भाव में 11 पैसे और मुंबई में डीजल के रेट 12 पैसे की कटौती हुई है। आप नीचे महानगरों में तेल के दाम जान सकते हैं।

देश में लगातार दो दिन से पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के दामों गिरावट हो रही है, जिससे लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। दिग्गज तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव बदलाव को ध्यान में रखकर भारत के बड़े शहरों और राज्यों में कीमते घटाई हैं। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के भाव में कमी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चन्नई जैसे बड़ें महानगरों में कटौती का सिलसिला 8 अगस्त से शुरू हुआ था और अब भी जारी है। इससे पहले दो दिन के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) स्थिर बनी हुई थी।

आज (10 August 2019) भारत की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 11 पैसे की कटौती देखने को मिली है, तो दूसरी तरफ डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं और डीजल के भाव में 12 पैसे की गिरावट आई है।

शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे और डीजल के दाम में 13 पैसे की गिरावट आई थी। वही मुंबई में डीजल के दाम में 12 पैसे और पेट्रोल के रेट में 15 की कटौती दर्ज की गई थी। हम आज आपको देश के शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम की जानकारी देने जा रहे हैं।

ये हैं भारत के शहरों में आज के भाव

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.08 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 65.64 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.74 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 68.82 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.87 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 69.35 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.78 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 68.01 रुपए प्रति लीटर है।

5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 74.51 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 67.85 रुपए प्रति लीटर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story