Petrol-Diesel की कीमतों में लगातार हो रहा उतार चढ़ाव, जानें आज का अपने शहर का रेट चार्ट

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol And Diesel Price) स्थिर बने हुए थे। लेकिन आज (9 अगस्त 2019) तेल के कीमतों में बड़ी कटौती दर्ज की गई हैं। कल भी (8 अगस्त 2019) पेट्रोल-डीजल के भाव में 10 पैसे के ज्यादा की गिरावट हुई थी। यह कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के रेट में यह उठा पटक जारी रह सकती है।
ये भी पढ़ें :- राज्य सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए वैट की दर पर दी गई रियायत हटाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम
देश के बड़ें शहरों और राज्यों में तेल के भाव में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल यानी कच्चे तेल की कीमतों में कमी की वजह से हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है कि बाजार में तेल से जुड़ी चीज़ों के दामों में कमी आ सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे और डीजल के दाम में 13 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे और डीजल में 12 पैसे की कटौती हुई है।
गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 5 पैसे और डीजल के दाम में 6 पैसे की कमी आई थी। वहीं, मुंबई में पेट्रोल के भाव में 4 पैसे और डीजल के रेट में 5 पैसे की कटौती हुई थी। चलिए जानते हैं आज के पेट्रोल और डीजल के दाम.......
ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price : आज पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की हुई गिरावट, डीजल रहा स्थिर, जानें अपने शहर का रेट कार्ड
ये हैं आज के महानगरों में आज की कीमत
1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.08 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 65.75 रुपए प्रति लीटर है।
2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.74 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 68.94 रुपए प्रति लीटर है।
3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.87 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 69.47 रुपए प्रति लीटर है।
4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.78 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 68.08 रुपए प्रति लीटर है।
5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 74.51 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 67.96 रुपए प्रति लीटर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS