Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमत में चौथे दिन भी आई गिरावट, जानें क्या है आज के दाम

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमत में चौथे दिन भी आई गिरावट, जानें क्या है आज के दाम
X
देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol And Diesel) के दामों में लगातार तीन दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी (2 जून 2019) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल के रेट में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहेगा।

देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol And Diesel) के दामों में लगातार तीन दिनो से गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी (2 जून 2019) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल के रेट में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहेगा। वहीं, लोगों को भी महंगाई से राहत मिली है।

शानिवार (1 June 2019) को भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे की कमी देखने को मिली है और डीजल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट हुई थी। वहीं, चुनाव के परिणाम से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे थे। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से बदलती रहती हैं।

रविवार यानि आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है और डीजल की कीमत में 20 पैसे की कटौती हुई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के रेट में 12 पैसे की कमी हुई है और डीजल की कीमत में 21 पैसे की गिरावट हुई है। आइए जानते है देश के महानगरों में तेल की कीमत.....

ये है देश के बड़े शहरों में आज के तेल के दाम

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.50 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.16 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.16 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.37 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.27 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.98 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.71 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.06 रुपए प्रति लीटर है।

5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 73.89 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.37 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि ज्यादातर तेल कंपनियां पेट्रोल पंप पर एक जैसे ही रेट रखती है। लेकिन रोज तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से बदलती रहती हैं और रोज सुबह 6 बजें कीमतों में बदलाव आता है। अगर आप भी पेट्रोल पंप पर बाइक या कार में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो एक बार इस लिस्ट को चैक जरूर करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story