Petrol Diesel Price : लोगों के लिए खुशखबरी, पेट्रोल की कीमत में आई गिरावट और डीजल रहा स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

Petrol Diesel Price : लोगों के लिए खुशखबरी, पेट्रोल की कीमत में आई गिरावट और डीजल रहा स्थिर, जानें अपने शहर के रेट
X
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई महानगरों में पेट्रोल (Petrol Price) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, डीजल (Diesel Price) के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में तेल के भाव (Petrol Diesel Price) में गिरावट हो सकती है।

बीते कई दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, आज (26 जुलाई 2019) बड़े राज्यों और शहरों में पेट्रोल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है और डीजल (Diesel) के रेट पिछले कई दिनों से स्थिर हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमत में बड़ी हलचल को देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें :- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

आज पेट्रोल (Petrol) की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल यानी कच्चे तेल के दामों में कटौती को माना जा रहा है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी को भी तेल की कीमतों गिरावट की वजह को माना जा रहा है। कल भी (25 जुलाई 2019) पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे की कमी देखने को मिली थी, पर 24 जुलाई को तेल के रेट में इजाफा हुआ था।




भारत की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की गिरावट देखने को मिली है और डीजल के भाव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आया है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की कटौती देखने को मिली है और यहां भी डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

आज हम आपको भारत के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम के हाल बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, चन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल के रेट...

ये हैं भारत के बड़े शहरों में आज के तेल के दाम

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.29 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 66.18 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 78.90 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 69.36 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 76.11 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 69.90 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 75.83 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 68.29 रुपए प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel : पेट्रोल की कीमत में हुआ इजाफा, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

5. बेंगलुरू में पेट्रोल की कीमत 75.72 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 68.36 रुपए प्रति लीटर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story