Petrol Diesel Price : लगातार दूसरे दिन भी गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है शहर में आज के रेट

Petrol Diesel Price : लगातार दूसरे दिन भी गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है शहर में आज के रेट
X
देश में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार कई दिनों से इजाफा हो रहा था, लेकिन गुरुवार को तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी देखने को मिली है।

देश में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार कई दिनों से इजाफा हो रहा था, लेकिन गुरुवार को तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी देखने को मिली है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में और भी दाम कम हो सकते हैं।

30 मई 2019 को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की कमी हुई थी और डीजल की कीमत में भी 6 पैसे कमी आई थी। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल में 6 पैसे और डीजल में भी 6 पैसे की कमी आई थी।

वहीं, 31 मई 2019 यानि आज भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की गिरावट आई है और डीजल की कीमत में 12 पैसे की कमी आई है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की कमी आई है और डीजल की रेट में 13 पैसे की गिरावट आई है। आईए जानते है देश के महानगरों में आज के तेल के दाम....

ये हैं भारत के महानगरों में तेल की कीमत

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.73 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.51 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.34 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.69 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.46 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 70.31 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.79 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.27 रुपए प्रति लीटर है।

5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 74.07 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.67 रुपए प्रति लीटर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story