Petrol Diesel Price : लगातार तीसरे दिन कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर में आज के रेट

देश में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दामों बढ़ोतरी का सिलसिला बरकरार था, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार के तेल की कीमतों में भारी कमी देखने को मिली है। वहीं, शनिवार (1 जून 2019) को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
पेट्रोल और डीजल के रेट में कमी आने की वजह को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानि क्रूड ऑइल की कीमतों समेत डॉलर के मुकाबले रुपए में कमी आने को माना जा रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है।
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे की कमी आई है और डीजल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की कमी आई है और डीजल की कीमत में 11 पैसे की कमी आई है। आइए जानते है देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत......
ये है देश के बड़े शहरों में आज के तेल के दाम
1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.62 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.36 रुपए प्रति लीटर है।
2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.28 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.58 रुपए प्रति लीटर है।
3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.39 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 70.19 रुपए प्रति लीटर है।
4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.74 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.21 रुपए प्रति लीटर है।
5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 74.01 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.57 रुपए प्रति लीटर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS