खुशखबरी: पेट्रोल की कीमत में हुई बड़ी गिरावट, डीजल स्थिर- जानें अपने शहर के रेट यहां

भारत के बड़े राज्यों आज दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं, कल (26 July 2019) भी तेल के भाव में बड़ी गिरावट हुई थी। वहीं, आज (27 July 2019) दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल के रेट में बड़ी कटौती हुई है, लेकिन डीजल की कीमत में बीते कई दिनों से स्थिर बनी हुई है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के भाव में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price : लोगों के लिए खुशखबरी, पेट्रोल की कीमत में आई गिरावट और डीजल रहा स्थिर, जानें अपने शहर के रेट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल यानी कच्चे तेल के दाम को माना जा रहा है। साथ ही डॉलर की तुलना में रुपए की कमजोर स्थिति को माना जा रहा है। आपको बता दें कि बजट सत्र के दौरान सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के भाव में 1-1 रुपए का इजाफा किया था।
आज (27 जुलाई 2019) राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की कटौती हुई है और डीजल के रेट में बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, मुबंई में भी पेट्रोल के भाव में 5 पैसे की कटौती के साथ डीजल के दाम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।
शुक्रवार को (26 जुलाई 2019) दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की गिरावट हुई थी, पर डीजल के दाम में बदलाव नहीं आया था। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के रेट में 6 पैसे का कटौती हुई थी और डीजल के दाम में बदलाव नहीं देखा गया था। चलिए जानते हैं भारत के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम.....
ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price : आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव, जानें अपने शहर के रेट
ये हैं भारत के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम का हाल
1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.24 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 66.18 रुपए प्रति लीटर है।
2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 78.85 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 69.36 रुपए प्रति लीटर है।
3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 76.06 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 69.90 रुपए प्रति लीटर है।
4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 75.81 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 68.29 रुपए प्रति लीटर है।
5. बेंगलुरू में पेट्रोल की कीमत 75.67 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 68.36 रुपए प्रति लीटर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS