Petrol Diesel Price : डीजल की कीमत हुई कटौती, पेट्रोल रहा स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

Petrol Diesel Price : डीजल की कीमत हुई कटौती, पेट्रोल रहा स्थिर, जानें अपने शहर के रेट
X
दिल्ली, मुंबई, चन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमत स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन डीजल के भाव में 5 पैसे की कटौती हुई है। आप नीचे अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) जान सकते हैं।

देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel) के दाम कई दिनों से स्थिर बने हुए थे। लेकिन आज तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज बड़े राज्यों और शहरों में डीजल के भाव में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, लोगों को भी महंगाई से थोड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें :- खुशखबरी : दूसरे दिन भी गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के आज के भाव

यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में पेट्रोल के साथ डीजल के दामों में कटौती हो सकती है। वहीं, तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड तेल की कीमतों में बदलाव को लेकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चन्नई जैसे महानगरों में तेल के दामों में कटौती की है।

शनिवार (17 अगस्त 2019) यानी आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत स्थिर बनी हूई है, लेकिन डीजल के दामों में 5 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है, हालाकि डीजल के भाव में भी 5 पैसे की कमी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें :- Petrol-Diesel की कीमतों में लगातार हो रहा उतार चढ़ाव, जानें आज का अपने शहर का रेट चार्ट

ये हैं देश के बड़े शहरों में आज के दाम

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.99 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 65.38 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.65 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.55 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.78 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.08 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.69 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 67.76 रुपए प्रति लीटर है।

5. बेंगलुरू में पेट्रोल की कीमत 74.42 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 67.58 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि रविवार (10 August 2019) भारत की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 11 पैसे की कटौती देखने को मिली थी, तो दूसरी ओर डीजल के भाव स्थिर बनी हुई है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए थे और डीजल के रेट में 12 पैसे की गिरावट आई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story