Redmi K20 और Redmi K20 Pro आज होंगे लॉन्च, जानें कीमत और ऐसे देखें Live Stream

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज चीन में अपने सबसे चर्चित स्मार्टफोन्स Redmi K20 और Redmi K20 Pro लॉन्च करने जा रही है। कंपनी चीन की राजधानी बीजिंग में एक कार्यक्रम के दौरान रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को 2 बजें भारतीय समय के अनुसार 11:30 बजें लॉन्च होगा।
शाओमी ने रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के लॉन्च से पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई सारे टीज़र्स पेश किए थे।
शाओमी ने रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को Flagship Killer 2.0 टैगलाइन दी थी और इससे कंपनी ने वनप्लस 7 को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की थी। वहीं, टीज़र से यह पुष्टि हो गई है कि कंपनी रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 एसओसी, गेमिंग टरबो 2.0 के साथ सांतवी जनरेशन का डिस्प्ले देगी।
इसके अलावा बीजिंग में कार्यक्रम के दौरान कंपनी रेडमीबुक नाम से लैपटॉप भी लॉन्च कर सकती है।
रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की लाइव स्ट्रीम
अगर आप भी रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और रेडमी अकाउंट पर देख सकते हैं और साथ ही चीनी वेबसाइट वीबो वेबसाइट पर भी दे सकते है।
वहीं, यह लाइव स्ट्रीम चीनी भाषा में होगा और इसको समझने में आपको दिक्क्त आ सकती है। हम आपको लॉन्चिंग इवेंट की हर एक जानकारी देंगे, बस आपको हरिभूमि वेबसाइट पर बना रहना होगा।
रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की संभावित कीमत
शाओमी ने रेडमी के20 के लिए पहले से ही प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। केवल चीन के ग्राहक ही रेडमी के20 स्मार्टफोन को 1000 चीनी युआन यानि 1,000 रुपए में प्री-बुक कर सकते है। लेकिन अब तक रेडमी के20 की असल कीमत की कोई जानकारी नहीं मिली है और कीमत की जानकारी लॉन्च इवेंट के बाद ही मिलेगी।
वहीं, शाओमी इंडिया के सीईओ मनु कुमार जैन ने अपने अधिकारिक टविटर अकाउंट के माध्यम से रेडमी के20 की भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है।
लीक जानकारी के अनुसार शाओमी रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम + 64 इंटरनल स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकता है।
कंपनी इस फोन के पहले वेरियंट को चीनी युआन 2,599 यानि करीब 26,200 रुपए में लॉन्च कर सकती है, दूसरे वेरियंट को चीनी युआन 2,799 यानि 28,200 रुपए में लॉन्च कर सकती है। साथ ही 8 जीबी वाले वेरियंट को चीनी युआन 2,999 यानि 30,200 रुपए में पेश कर सकती है।
रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के संभावित फीचर्स
1. कंपनी रेडमी के20 प्रो में स्नैपड्रैगन 855 एसओसी और रेडमी के20 में स्नैपड्रैगन 730 एसओसी प्रोसेसर दे सकती है। साथ ही दोनों फोन में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है।
2. शाओमी रेडमी के 20 प्रो में पॉप-अप कैमरा दे सकती है और साथ ही रेडमी के20 में वॉटर-स्टाइल डिस्प्ले दे सकती है।
वहीं, कंपनी की तरफ से जारी टीज़र में जानकारी मिली है कि कंपनी अपने दोनों फोन्स में गेमिंग के लिए टरबो 2.0 डिमिंग फीचर्स दे सकती है। साथ ही कंपनी फोन्स में सोनी का 48 मेगापिक्सल IMX586 का सेंसर दे सकती है। इसके अलावा कंपनी फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है।
आपको बता दें कि शाओमी की टीज़र से यह जानकारी की पुष्टि हो गई है कि कंपनी अपने फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी देगा, जो कि 27 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS