Reliance AGM 2019 : रिलायंस Jio Gigafiber इन दिन होगा लॉन्च, 100Mbps की मिलेगी स्पीड

Reliance AGM 2019 : रिलायंस Jio Gigafiber इन दिन होगा लॉन्च,  100Mbps की मिलेगी स्पीड
X
रिलायंस (Reliance) ने अपनी 42वीं रिलायंस एजीएम 2019 (Reliance AGM 2019) बैठक में जियो गीगाफाइबर को लेकर बड़ी जानकारी दी है, कंपनी इस सेवा को 5 सितंबर 2019 के दिन लॉन्च करेगी और इस दिन कंपनी को पूरे 3 साल हो जाएंगे, इसके अलावा कंपनी ने जियो सेटअप बॉक्स भी लॉन्च किया है, साथ ही कंपनी ने वर्चुअल रियलिटी हेडसेट की तस्वीरें सांझा की हैं।

रिलायंस एजीएम 2019 (Reliance AGM 2019) का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इस इवेंट अब तक कई बड़े ऐलान हो चुके हैं। अब रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बहुचर्चित ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर को लेकर बड़ी घोषणा की है। कंपनी जियो गीगाफाइबर (Jio Gigafiber) को 5 सितंबर 2019 को लॉन्च करेगी। इस दिन रिलायंस जियो को पूरे तीन साल हो जाएंगे।

इसके अलावा रिलायंस जियो के मुख्य अधिकारी आकश अंबानी ने भारत का पहला मल्टीप्लेयर ऑनलाइन नेटवर्क वाला जियो सेटअप बॉक्स (Jio Set Box) लॉन्च किया है। साथ ही अकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने 42वीं एजीएम मीटिंग में वर्चुअल रियलिटी हेडसेट की तस्वीरें शेयर की हैं। इस डिवाइस को मिक्ड रियलिटी डिवाइस (Mixed Reality device) भी कहा जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story