Relaince ने Jio Sarthi फीचर को किया लॉन्च, डिजिटल रिचार्ज में करेगा मदद, ऐसे करेगा काम

Relaince ने Jio Sarthi फीचर को किया लॉन्च, डिजिटल रिचार्ज में करेगा मदद, ऐसे करेगा काम
X
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने उपभाक्ताओं के लिए माय जियो एप (My Jio App) में जियो सारथी (Jio Sarthi) नाम के फीचर को एड किया है। जियो सारथी फीचर (Jio Sarthi Feature) की मदद से उपभोक्ता आसानी से डिजिटल रिचार्ज कर सकेंगे और इससे भारत में डिजिटलाइजेशन का विकास होगा। आइए जानते हैं जियो सारथी फीचर के बारे में।

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने उपभोक्ताओं के लिए माय जियो एप (My Jio App) में जियो सारथी (Jio Sarthi) फीचर को रोल आउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब हर एक उपभोक्ता आसानी से डिजिटल रिचार्ज कर सकेगा। वहीं, जियो सारथी फीचर से ऑनलाइन रिचार्ज करना बहुत आसान हो जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन रिचार्ज नहीं किया है, वह अब इस फीचर के माध्यम से रिचार्ज कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :- Reliance Jio की बंपर कमाई, पहली तिमाही में आकंड़ा पहुंचा 891 करोड़ रुपए

जियो सारथी फीचर उपभोक्ताओं को डिजिटल रिचार्ज करना सिखाएगा और उन्हें बेहतर डेटा प्लान चुनने में भी मदद करेगा। साथ ही यह फीचर उपभोक्ताओं को पेमेंट के ऑप्शन की जानकारी भी देगा। जो उपभोक्ता क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट नहीं कर पाते हैं, यह फीचर उनकी भी मदद करेगा।

रिलायंस जियो ने अपने नए जियो सारथी फीचर को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में पेश किया है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जियो आने वाले समय में इस फीचर को 12 विभिन्न भाषाओं में लॉन्च कर सकता है। वही दूसरी ओर इस फीचर के जरिए भारत में डिजिटलाइजेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ऐसे करें जियो सारथी का उपयोग

सबसे पहले आपको बता दें कि जियो सारथी सिर्फ उन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने अब तक डिजिटल रिचार्ज नहीं किया है। वहीं, जियो ने अपने माय जियो एप में इस फीचर को जगह दी है। जो उपभोक्ता पहले कई बार डिजिटल रिचार्ज कर चुके हैं, यह फीचर उनको नहीं दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें :- Reliance Jio ने अमरनाथ यात्रियों के लिए पेश किया नया प्लान

1. उपभक्ताओं को जियो सारथी फीचर को इस्तेमाल करने के लिए माय जियो एप को डाउनलोड करना होगा।

2. जब उपभोक्ता रिचार्ज करने के लिए ऑप्शन पर टैप करेंगे, तो उनको फ्लोटिंग आईकन दिखाई देगा। जो कि जियो सारथी का है। .

3. जियो सारथी एप उपभोक्ताओं को सही डेटा प्लान चुनने के साथ पेमेंट करने में मदद करेगा। इसके खास बात है कि यह फीचर वॉयस एनेबल्ड है।

4. जियो सारथी उपभोक्ताओं को डेटा का वैधता, सीवीवी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर के साथ पेमेंट करने में मदद करेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story