1709.58 अंक नीचे जाकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी भारी गिरावट, पूरे दिन डाउन रहा शेयर बाजार

देश और दुनिया में तेजी से बढते कोरोना वायरस ने शेयर बाजार को भी जकड लिया है। यही वजह है कि सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को भी शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जो शाम को बंद होते होते दोगुने से भी ज्यादा हो गई। वही निफ्टी भी मंगलवार के मुकाबले कई अंक लुढ़क गई।
इतने अंकों पर बंद हुई शेयर मार्केट, 28869.51 अंक रहा सेंसेक्स
सुबह से गिरावट के साथ ही शुरू हुआ शेयर बाजार शाम होने तक नीचे जाता चला गया। जिसके बाद सेंसेक्स 1709.58 अंकों की गिरावट के साथ 28869.51 पर रुका। वहीं निफ्टी में 498.25 अंक तक लुढक गई। बाजार बंद होने के साथ निफ्टी 8468 अंकों पर जाकर थमी। वही शेयर बाजार में शेयरों में भारी गिरावट से कारोबारियों में हलकान मचा हुआ है। बीएसई के साथ ही एनएससी में रजिस्ट्रर कई शेयर लगातार नीचे जा रहे हैं।
इन शेयरों में आई गिरावट
बुधवार को शेयर मार्केट में अप डाउन के बीच बाजार बंद होने पर एचडीएफसी बैंक शेयर पर 9.92 प्रतिशत, हिरो मोटरकॉप 8.59 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 11.11 प्रतिशत, कोटेक बैंक 11.23 और सबसे ज्यादा इंडसलेंड बैंक 23.90 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुए।
भारी गिरावट के साथ खुला था बाजार
शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लुढक गये थे। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 474 अंकों की गिरावट के साथ 30104 अंकों पर था। निफ्टी सुबह 124 अंकों की गिरावट के साथ 8843 अंकों पर बनी थी। इस बीच शेयरों में भी भारी गिरावट और रिकवरी चलती रही। 11 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बंद हुई मार्केट के हिसाब से काफी नीचे ही रहे। वही शाम के समय सेंसेक्स 28869.51 और निफ्टी 8468 अंकों पर बंद हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS