सावधान! अगर आप भी Tiktok और Helo एप का करते हैं उपयोग, तो जरूर पढ़े यह खबर

सावधान! अगर आप भी Tiktok और Helo एप का करते हैं उपयोग, तो जरूर पढ़े यह खबर
X
आईटी मंत्रालय (IT Ministry) ने चीनी एप टिक-टॉक (Tik Tok) और हैलो (Helo) के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दोनों एप अगर जवाब नहीं देते हैं, तो उनको बैन कर दिया जाएगा। वहीं, आरएसएस ने भी दोनों एप को लेकर सरकार से शिकायत की है।

टिक-टॉक और हैलो ऐप को लेकर बड़ी जानकारी मिली है। भारतीय सरकार ने दोनों चीनी एप टिक-टॉक और हैलो एप के लिए नोटिस जारी किया है और कई सवाल उठाएं हैं। यह नोटिस भारतीय इलेक्ट्रॉनिक और आईटी डिपार्टमेंट ने दोनों एप के लिए खिलाफ जारी किया है।




अगर दोनों एप सवाल के जवाब नहीं देते हैं, तो एप को बैन कर दिया जाएगा। वहीं, राष्ट्रिय स्वंयसेवक संघ ने शिकायत इस तरह के एप्स को लेकर शिकायत की है। वहीं, इस तरह के एप को लेकर आरएसएस ने कहा है कि लोग इस तरह के प्लेटफॉर्म को लेकर राष्ट्र विरोधी कार्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं।

वहीं दूसरी ओर टिक-टॉक और हैलो ने इस शिकायत को लेकर कहा है कि आने वाले तीन सालों में 1 बिलियन डॉलर की मदद से तकनीकी ढांचे का विकास कर रहे हैं और साथ ही साथ ही स्थानीय समुदाय की जिम्मेदारी के लिए निवेश करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सरकार ने दोनो चीनी एप टिक-टॉक और हैलो से सवाल किया है कि कैसे इन प्लेटफॉर्म पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियां एक्टिव हैं। साथ ही सरकार ने दोनों एप से कहा है कि वे विदेशी सरकार या किसी भी थर्ड पार्टी एप को भारतीय यूजर्स के डाटा को नहीं बेचेंगे। अगर एप ऐसा करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।




भारत के आईटी मंत्रालय ने टिक-टॉक और हैलो एप से फेक न्यूज को रोकने और भारतीय कानून को लागू करने वाले कदमों को लेकर राय मांगी हैं। आपको बता दें कि सरकार ने दोनों एप पर कम उम्र के यूजर्स के लिए चिंता जाहिर की है। लेकिन दोनों चीनी एप 18 साल से कम उम्र वाले युवकों को अपने प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने की अनुमति दे रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story