Petrol Diesel Price : दिल्ली में तीन दिन बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है प्रमुख शहरों में कीमत

Petrol Diesel Price: गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई। कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट पांच से छह पैसे तक कम किए गए है। आज दिल्ली में पेट्रोल 71.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट का मुख्य कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में कमी है।
अन्य शहरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव
-कोलकाता में पेट्रोल पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल पांच पैसे की गिरावट के साथ 66.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- मुंबई में पेट्रोल पांच पैसे की गिरावट के साथ 77.62 रुपये और डीजल पांच पैसे की गिरावट के साथ 67.75 रुपये पर बिक रहा है।
-चेन्नई में पेट्रोल छह पैसे की गिरावट के साथ 74.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल पांच पैसे की गिरावट के साथ 68.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
रोज तय होती पेट्रोल डीजल की कीमतें
भारत में डीजल और पेट्रोल की कीमतें रोजना तय की जाती है। यह सुबह 6 बजे ही तय हो जाता है। डीजल और पेट्रोल की कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर (वैट) और डीलर कमीशन शामिल हैं। वैट एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होता है। एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैट को जोड़ने के बाद, पेट्रोल की खुदरा बिक्री मूल्य लगभग दोगुनी हो जाती है। इन्हीं सभी कारणों से तेल की कीमते प्रभावित होती है। जब अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में कीमतें अधिक हो जाती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS