अब आप भी व्हाट्सऐप का स्टेट्स Facebook पर कर सकते हैं शेयर, जानें कैसे

अब आप भी व्हाट्सऐप (Whatsapp) की इस खास ट्रिक के जरिए अपना स्टेटस फेसबुक (Facebook) पर भी शेयर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं व्हाट्सऐप स्टेटस (Whatsapp Status) को फेसबुक पर शेयर करने का पूरा प्रोसेस।
व्हाट्सऐप (Whatsapp) अपने उपभोक्ताओं के लिए लगातार ऐप को अपडेट करता रहता है और साथ ही नए-नए फीचर्स भी रोल आउट करता रहता हैं। वहीं, उपभोक्ता भी व्हाट्सऐप के नवीन फीचर्स का जमकर उपयोग करते हैं और साथ ही व्हाट्सऐप उनका अनुभव बेहतर करने की कोशिश करता है।
अगर हम आपको कहें कि आप अपना व्हाट्सऐप स्टेट्स (Whatsapp Status) अपने फेसबुक (Facebook) पर शेयर कर सकते हैं, तो आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन ऐसा मुमकिन है। दरअसल, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने उपभोक्ताओं के लिए नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम व्हाट्सऐप स्टेट्स अपडेट है।
इस फीचर की मदद से उपभोक्ता अपने शेयर किए स्टेट्स को फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप स्टेटस का यह फीचर फिलहाल अभी सिर्फ बीटा वर्जन पर है और बीटा वर्जन के उपभोक्ता ही इस फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में फेसबुक या फेसबुक लाइट डाउनलोड होना अनिवार्य है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप व्हाट्सऐप का स्टेटस फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं।
चलिए जानते हैं पूरा प्रोसेस......
1. सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सऐप ओपन करना होगा और इसके बाद स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
2. अब आपको स्टटेस को अपडेट करना होगा और फिर शेयरिंग के ऑप्शन को चुनना होगा।
3. इतना करने के बाद आपको फेसबुक पर नई स्टोरीज़ के लिए व्हाट्सऐप स्टेटस पर जाना होगा और शेयर पर टैप करना होगा।
4. अब आपको एलाउ पर क्लिक करना होगा और इसके बाद ओपन कर फेसबुक पर जाना होगा।
5. इतना करने के बाद आपको शेयर के बटन पर टैप करना होगा।
6. इसके बाद आप आसानी से व्हाट्सऐप के स्टेट्स को अपने फेसबुक पर शेयर कर सकेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS