Xiaomi Redmi Note 5 यूजर्स के लिए खुशखबरी, Android 9 Pie के साथ MIUI 10.3.1 का मिला अपडेट, जानें खूबियां

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के एक और लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 को बड़ा अपडेट मिला है। शाओमी के स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 को एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ एमआईयूआई 10.3.1 का अपडेट मिला है।
लेकिन रेडमी नोट 5 को जो अपडेट मिला है, उसकी सिर्फ चीन के यूजर्स ही डाउनलोड कर सकेंगे और आने वाले समय में धीरे-धीरे नए अपडेट को अन्य देशों में जारी कर दिया जाएगा। रेडमी नोट 5 को मिले नए अपडेट की बात करें तो कंपनी ने अपने नए अपडेट में कई सारे खास फीचर्स दिए हैं, जो कि इसको और भी एडवांस बना देगा।
तो चलिए जानते हैं रेडमी नोट 5 के अपडेट के बारे में.....
रेडमी नोट 5 को मिले नए अपडेट की जानकारी चीनी वेबसाइट गिजचाइना की रिपोर्ट से मिली है। नए अपडेट के मुताबिक, कंपनी ने सारे ऐप्स के लिए फेसअनलॉक फीचर दिया है और साथ ही फोटो एडिट के लिए कई सारे वॉटरमार्क स्टाइल्स दिए हैं। शाओमी ने अपने अपडेट में अपनी अधिकारिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक शाओ एआई दिया है।
नए अपडेट में गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए फ्लोटिंग विंडो फीचर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने अपडेट में कॉल्क, केलक्यूलेटर, मौसम के साथ सेटिंग को फिक्स किया है।
शाओमी अपने नए अपडेट एमआईयूआई 10.3.1 को चीन के यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में शाओमी चीन के अलावा बाकि देशों के यूजर्स के लिए एमआईयूआई 10.3.1 अपडेट को रोल आउट करेगी। आपको बता दें कि भारत एक ऐसा देश है, जिसपर शाओमी ने अपना दबदबा बना रखा है।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में फरवरी 2018 में रेडमी नोट 5 को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद ही रेडमी नोट 5 चंद दिनों में सेल के दौरान आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।
शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन्स
1. शाओमी ने रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है।
2. कंपनी ने रेडमी नोट 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है।
3. कंपनी ने रेडमी नोट 5 के रियर में डु्अल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12 के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी ने रेडमी नोट 5 में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
4. कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स दिए हैं।
5. शाओमी ने इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS