Xiaomi के दमदार लैपटॉप RedmiBook 14 से उठा पर्दा, जानें इसकी कीमत और खूबियां

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने चीन में रेडमी के 20 और रेडमी के 20 प्रो के साथ अपने दमदार लैपटॉप RedmiBook 14 को लॉन्च कर दिया है। वहीं, रेडमीबुक 14 लैपटॉप रेडमी ब्रेंड का पहला लैपटॉप है और कंपनी ने इसमें कई सारे खास फीचर्स दिए हैं।
रेडमी ने रेडमीबुक 14 में डीटीएस ऑडियो सपोर्ट, नए कूलिंग सिस्टम और इंटेलीजेंट अनलॉक 2.0 जैसे फीचर्स दिए हैं। रेडमीबुक 14 को ग्राहक 1 जून 2019 से प्री-बुक कर सकते हैं और इसकी डिलिवरी 11 जून 2019 से शुरू हो जाएगी।
लेकिन रेडमी का रेडमीबुक 14 लैपटॉप भारत में कब लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। आइए जानते है रेडमीबुक 14 की कीमत और फीचर्स के बारे में.....
रेडमीबुक 14 की कीमत
कंपनी ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में रेडमीबुक की शुरुआती कीमत 3,999 चीनी युआन यानि करीब 40,300 रुपए है। कंपनी ने इस लैपटॉप के बेस वेरियंट में आई5 के साथ 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी है।
वहीं, रेडमीबुक 14 के दूसरे 512 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 4,299 युआन यानि करीब 43,300 रुपए है। अगर इसके टॉप वेरियंट की कीमत की बात करें तो कंपनी इसकी कीमत 4,999 युआन यानि करीब 50,400 रुपए है और इसमें कंपनी ने 8वीं पीढी का इंटल आई7 के साथ 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी है।
रेडमीबुक 14 के फीचर्स
कंपनी ने रेडमीबुक 14 लैपटॉप में 14 इंच का अल्ट्रा-नैरो एचडी डिस्प्ले दिया है और साथ ही इसमें 8वीं पीढीं का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें जीफोर्स एमएक्स250 ग्राफिक्स और 8 जीबी रैम दी है और इसमें नया कुलिंग सिस्टम दिया है।
अगर इसमें टाइपिंग की बात करें तो कंपनी ने इसमें स्टैंडर्ड, फुल-साइज़ कीबोर्ड दिया है, जो कि 19 मिलीमीटर चौड़े बटन से लैस है।
शाओमी ने इस लैपटॉप में मल्टीटच जेस्चर सपोर्ट भी दिया है। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि रेडमीबुक 14 को सिंगल चार्ज करने पर 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने लैपटॉप में विंडोज 10 और इंटेलिजेंट अनलॉक 2.0 फीचर दिया है। यह फीचर लैपटॉप को अनलॉक करने में सिर्फ 1.2 सेकंड लेता है।
आपको बता दें कि शाओमी ने रेडमीबुक 14 में पहले से ऑफिस होम के साथ स्टूडेंट एडिशन इंस्टॉल किया है। साथ ही कंपनी ने इसमें डीटीएस ऑडियो इंटीग्रेशन दिया है। रेडमीबुक 14 लैपटॉप का वजन 1.5 किलोग्राम है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS