बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'महामिलावट' हार के डर से दे रहे बेतुका बयान, उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर बरसे

भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने महागठबंधन के नेता उपेन्द्र कुशवाहा के उस बयान पर जमकर हमला बोला है जिसमें उन्होंने खून-खराबे वाली बात कही थी। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह का बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। राय ने आगे कहा कि महामिलावट लोकसभा चुनाव में हार रही है और हार के डर से ये लोग बौखला गए हैं।
महामिलावट के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर खून-खराबे की दुर्भाग्यपूर्ण बात की है। ये लोग संभावित हार के डर से बौखलाए हैं और लगातार संवैधानिक एवं स्वायत्त संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें अब लोकतंत्र में विश्वास एवं संविधान में जरा भी आस्था नही रही।
— Chowkidar Nityanand Rai (@nityanandraibjp) May 21, 2019
इसी कारण स्वायत्त एवं संवैधानित संस्थाओं पर बार-बार सवाल खड़े कर रहे हैं। इन लोगों को लोकतंत्र और संविधान में अब विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने आगे कहा कि रालोसपा के नेता उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा खून-खराबे जैसा बयान देना निंदनीय है। उन्होंने उनपर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राजनीति नियम कानून को ताक पर रखकर किया जाएगा?
रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा जी के मुँह से खून- खराबे वाली बात कई सवाल खड़े करती है। क्या राजनीति नीति- नैतिकता- सिद्धांत- मर्यादा को ताक पर रखकर की जायगी? यह दुखद है कि ईर्ष्या- द्वेष- भेदभाव की भावना फैलाकर सतही राजनीतिक स्वार्थ की सिद्धि में महागठबन्धन के लोग लगे हैं!
— Chowkidar Nityanand Rai (@nityanandraibjp) May 21, 2019
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि ईर्ष्या-द्वेष-भेदभाव फैलाकर वे बांटने की राजनीति कर रहे हैं। वहीं भाजपा बिहार के अन्य नेताओं ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा संभावित हार से बौखला गए हैं इसीलिए ऐसा अनाप-सनाप बयान दे रहे हैं।
क्या कहा था उपेन्द्र कुशवाहा ने ?
कुशवाहा ने एक प्रेस काफ्रेंस में कहा था कि इस बार ऐसा संदेह है कि नतीजों को लूटने का प्रयास किया जा सकता है। यह ईवीएम से छेड़छाड़ या मतगणना केंद्र पर अन्य तरह की गतिविधियों द्वारा किया जा सकता है। एनडीए के नेताओं को ऐसे किसी भी गलत काम में लिप्त ना होने की चेतावनी दी जाती है। जबरदस्त जनाक्रोश से सड़कों पर खून की नदियां बह सकती हैं, जिसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS