बिहार : मुंगेर में एक घर में विस्फोट, महिला और उसके छह महीने के मासूम बेटे की मौत

बिहार के मुंगेर जिले में आज एक घर में भीषण विस्फोट हो गया। जिसमे एक महिला और उसके छह महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में यह विस्फोट आज सुबह तड़के करीब तीन बजे हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने कहा कि बरियारपुर बाजार पुल के पास दशरथ साह के घर में आज सुबह तीन बजे विस्फोट हो गया।
साह की बेटी रोमा कुमारी और उसके छह महीने के बेटी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि पास के छह मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि विस्फोट किस वजह से हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसी जांच की जा रही है। श्वान दस्ता और फॉरेन्सिक टीम को घटनास्थल पर नमूने एकत्र करने के लिए बुलाया गया है।
लोगों ने लगाया जाम
बताया जा रहा है कि इस घटना क बाद गुस्साए गांव के लोगों ने भागलपुर-मुंगेर रोड पर जाम लगा दिया और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया और रोड पर से जाम खुलवाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS