बिहार: चमकी बुखार से अबतक 100 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और मंगल पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज

बिहार में चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) से मरने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अबतक चमकी बुखार ने 100 से अधिक बच्चों की जान ले ली है। लेकिन इसी बीच मुजफ्फरपुर सीजेएम अदालत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह कोर्ट में यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी दर्ज करवाया है। जिसपर 24 जून को सुनवाई होगी। बीते रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मुजफ्फरपुर का दौरा किया था।
इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मंत्रियों को बताया कि हालात का जायजा लेने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक समीक्षा बैठक की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार के एसकेएमसीएच और केजीवाल अस्पताल में कुछ दिनों से चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों के आने का सिलसिला जारी है। चमकी बुखार से सबसे अधिक मौतें एसकेएमसीएच अस्पताल में हुई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS