पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने किया साध्वी प्रज्ञा और गिरिराज सिंह पर हमला, बोले- भाषाई आतंकवाद फैलाते हैं ये लोग

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने किया साध्वी प्रज्ञा और गिरिराज सिंह पर हमला, बोले- भाषाई आतंकवाद फैलाते हैं ये लोग
X
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि साध्वी भाषाई आतंकवाद फैला रही हैं।

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम कहते हैं कि ये भाषाई आतंकवाद है, अगर साध्वी प्रज्ञा बोलती हैं जिस तरह से, एक हत्या के सिलसिले में उनको कारावास हो चुका है उनको कारावास हो चुका है और बीमारी के नाम पर उनको बेल दिया गया है और चुनाव लड़ रही हैं।

मांझी ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि गिरिराज भी कुछ ऐसा ही बोलते हैं, उनके अनुसार जो नहीं चलेगा वे उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं, तो कहने का मतलब ये है कि ये सब आतंकवाद का ही पार्ट है।

बता दें कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व साध्वी प्रज्ञा अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सूर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ने मुम्बई हमले में शहीद हुए पू्र्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दी थीं, हालांकि बाद में साध्वी ने माफी मांग लिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story