Video : यहां हर आधे घंटे में 'लू' से हो रही है मौत, स्वास्थ्य मंत्री को दिखाए गए काले झंडे

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के समर्थकों ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को काले झंडे दिखाए। औरंगाबाद में मंगल पांडे का काफिला जा रहा था उसी दौरान दोनों दलों के समर्थकों ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में मंगल पांडेय व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुके हैं, जिसकी सुनवाई 24 जून को होगी।
#WATCH Bihar: Hindustani Awam Morcha & Jan Adhikar Party Loktantrik supporters show black flags to Bihar Health Minister, Mangal Pandey's convoy in Aurangabad. #Encephalitis pic.twitter.com/su5U1ZQ6ui
— ANI (@ANI) June 17, 2019
बताया जा रहा है कि औरंगाबाद के सदर अस्पताल में हालात का जायजा लेने पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को फजीहत का सामना करना पड़ गया। दरअसल औरंगाबाद में लू से मरने वाले लोगों की कुल संख्या करीब 47 के पार जा पहुंची है। जब अस्पताल में निरिक्षण के लिए मंत्री जी पहुंचे तो गुस्साए लोग व विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाने लगे। इसके साथ ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
ज्ञात हो कि गर्मी व लू की चपेट में कुल मौतों की संख्या करीब 120 के पार पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में हर आधे घंटे पर एक व्यक्ति की मौत हो रही है। वहीं गया में भीषण गर्मी से बचने के लिए पूरे जिले में जिलाधिकारी ने धारा 144 लागू कर दी है।
बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से करीब 100 से भी ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है। अभी भी करीब 375 की संख्या में बच्चे भर्ती हैं। मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार इस मोर्चे पर विफल रही है। आक्रोशित परिजन सरकार पर लगातार उनकी नाकामियों पर आरोप लगा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS