बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश, 6 राज्यों को लेकर अलर्ट जारी

बिहार समेत इन राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। शनिवार को बिहार के पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में बारिश की वजह से पानी भर गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने बिहार में भारी बारिश को लेकर 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने देश के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड, सिक्किम और असम में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में मुंबई के आसपास भारी बारिश होने की संभावना है।
Bihar: Several areas in west Champaran waterlogged, following heavy rainfall. (12.07.2019) pic.twitter.com/4Vp3MS8HvK
— ANI (@ANI) July 13, 2019
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में बारिश बहुत भारी हो सकती है।
इससे पहले मुंबई में मानसून की पहली बारिश ने वहां के लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कई जगहों पर पानी भर गया, रेल और हवाई यातायात पूरी तरह से प्रभावित हुआ। लेकिन अब जीवन सामान्य हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS