सासाराम : जब हमारे सपूत सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं ये आतंकियों की लाशे मांगते हैं- पीएम मोदी

बिहार में सातवें और अंतिम चरण के मतदान के मद्देनजर सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार जोंरो पर है। 19 मई को आठ लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होगी। इसको लेकर बीजेपी व अन्य दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7वीं बार चुनाव प्रचार करने बिहार पहुंचे। इस बार वे रोहतास जिले के सासाराम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान वे मंच से आरजेडी व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधे। उन्होंने कहा कि महामिलावट के दम पर ये लोग जो मजबूर सरकार बनाने के सपने देख रहे थे उस सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया है। देश इन महामिलावट वालों से इतना गुस्सा क्यों है, इसका जवाब है वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार।
PM Modi Sasaram Rally Live Updates :
- महामिलावट की और एनडीए की राजनीति का अंतर स्पष्ट है। हम बिहार को लालटेन के युग से निकालकर एलईडी की दूधिया रोशनी तक लाए हैं। ये बिहार को लालटेन के युग में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
- महामिलावट वाले किसानों की बात करते हैं, लेकिन खेत में पानी नहीं पहुंचा पाते हैं। दुर्गावती जलाशय परियोजना के साथ इन्होंने क्या किया ये आप जानते हैं। जहानाबाद के लोगों को उत्तर कोयल बांध परियोजना पूरा होने के लिए आधी सदी का इंतजार करना पड़ा।
- ये गरीबों के पैसों से घोटाले करते रहे, गरीब को लूटते रहे। मैं गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा। आपने मुझे आशीर्वाद देकर पांच साल तक देश का प्रधान सेवक बनाया। इतने साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मेरी संपत्ति क्या है, आप दोनों की तुलना करके देखिएगा।
- ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि आजादी के बाद इतने दशकों तक बिहार सहित इस समूचे पूर्वी भारत को विकास की रोशनी से दूर रखा गया।
- जब हमारे सपूत सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं, तो ये आतंकियों की लाशें मांगते हैं। इसलिए गुस्से से भरा हुआ देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। ये देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए देश कह रहा है- अब बहुत हुआ।
- आजादी के बाद इतने दशकों तक इन्होंने आतंकवाद के सामने घुटने टेके रखे। इसलिए अब देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। पाकिस्तान के आतंक को ये मुंहतोड़ जवाब नहीं दे पाए। इसलिए देश उनको कान पकड़ के कह रहा है- अब बहुत हुआ।
- ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने बाबा साहब आंबेडकर का नाम तक, देश से इतिहास से मिटाने की कोशिश की थी। बाबा साहब की विरासत संभालने का दावा करने वाले आज खुले आम कांग्रेस का झंडा लेकर घूम रहे है।
- इनका अहंकार सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। कांग्रेस का यही अहंकार इमरजेंसी के दौरान दिखा था जब पूरे देश को संकट में डाल दिया था। ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने महान जय प्रकाश नारायण जैसे महान व्यक्तित्व पर डंडे बरसाएं थे।
- महामिलावट के दम पर ये लोग जो मजबूर सरकार बनाने के सपने देख रहे थे उस सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया है। देश इन महामिलावट वालों से इतना गुस्सा क्यों है, इसका जवाब है वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार।
- बिहार का कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए जमकर फायदा उठाया और आज वो सुबह-शाम मुझे गालियां दे रहे हैं। ये गालियां इसलिए निकल रही हैं क्योंकि बिहार के लोगों ने इनका सूपड़ा साफ कर दिया है।
- आप सभी का आशीर्वाद और प्यार ही मेरी पूंजी है। आपका प्यार ही मुझे तपाता भी है और दौड़ाता भी है। सासाराम और बिहार ने हमेशा देश को दिशा देना वाला नेतृत्व दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS