तेजस्वी यादव बोले- भाजपा महागठबंधन से हारने वाली है, हम सभी 40 सीटों पर बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं

तेजस्वी यादव बोले- भाजपा महागठबंधन से हारने वाली है,  हम सभी 40 सीटों पर बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं
X
बेगूसराय लोकसभा सीट पर तनवीर हसन बड़े अन्तर से जीत रहे हैं। जो भी माहौल बना है उससे हम परेशान नहीं है, जनता ने अपना मन बना लिया है।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मायावती के खिलाफ, हमारे परिवार के खिलाफ छापे मारे जा रहे हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लोग विपक्षी नेताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि इस लोकसभा चुनाव में वह महागठबंधन से हारने वाले हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि CBI, ED, IT बीजेपी के IT सेल की तरह काम कर रहे हैं।

चुनाव में राजद की स्थिति के बारे में जब तेजस्वी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सभी 40 सीटों पर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट पर तनवीर हसन बड़े अन्तर से जीत रहे हैं। जो भी माहौल बना है उससे हम परेशान नहीं है, जनता ने अपना मन बना लिया है। बिहार में बेगूसराय सीट पर पूरे देश की नजर हैं यहां भाजपा ने गिरिराज को उतारा है तो सीपीआई से जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ प्रमुख कन्हैया कुमार मैदान में हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय चुनाव आयोग के साथ साथ आयकर विभाग बेहद सक्रिय है और टीम लगातार छापे मार रही है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के करीबियों के घर छापा मारकर 200 करोड़ से ज्यादा रुपए जब्त किए गए।

तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर तो आयकर के छापे के बाद चुनाव टाल दिया गया। वहां दूसरे चरण के बजाय तीसरे चरण में मतदान कराए गए। आयकर की टीम इस समय उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के करीबियों को रडार पर रखकर कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story