Bihar Results 2019 : दरभंगा में गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को दी करारी शिकस्त

बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को 2.67 लाख से अधिक मतों के अंतर से शिकस्त दी। सिद्दीकी राजद की राज्य इकाई के प्रमुख और बिहार की राजद सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के कीर्ति आजाद ने 35043 मत से जीत हासिल की थी। हालांकि 2019 के आम चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और पड़ोसी राज्य झारखंड की धनबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें कि बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही NDA 38 सीटों पर बढ़त बना ली है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर NDA की जीत तय है। वहीं महागठबंधन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। प्रमुख सीट पटना साहिब व बेगूसराय में भाजपा ने विरोधियों को पटखनी देने की ओर है।
राज्य में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। पटना में भाजपा कार्यालय के सामने समर्थकों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। रविशंकर प्रसाद के आवास पर समर्थकों का जमवाड़ा लग चुका है। यहां से उन्होंने अपने चीर प्रतिद्वंदी शॉट गन शत्रुघ्न सिन्हा पर काफी बढ़त बना ली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS