Mausam Ki Jankari: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

Mausam Ki Jankari: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलते हुए नजर आ रहा है। जहां पिछले कुछ दिनों से पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिससे बिहार के पूर्णिया, वैशाली सहित पांच-छह जगहों पर झमाझम बारिश का हाल बना रहा।
वहीं कुछ जिलों में बादल छाये रहे। हालांकि सोमवार से मौसम साफ होने के साथ हल्की धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि कुछ जिलों में होली पर हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार बन सकते है।
बदलते मौसम के साथ तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आई है। दो दिनों तक तापमान में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। रविवार शाम सबसे अधिक बारिश फारबिसगंज में हुई, जो 44.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्णिया में 16.7 मिमी बारिश हुई।
इसके अलावा वैशाली, कमतौल (वैशाली जिला), साहेबगंज और छपरा के दरौली में बारिश हुई। शनिवार को तापमान 28.4 डिग्री था, जबकि रविवार को तापमान 27 डिग्री था। रविवार को पटना में 11 किमी, जबकि भागलपुर में लगभग 25 किमी की रफ्तार से हवा चली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS