मौसम की जानकारी: बिहार और झारखंड में मौसम रहेगा साफ, लेकिन ठंड पर नहीं रहेगा काबू

मौसम की जानकारी: बिहार और झारखंड में मौसम रहेगा साफ, लेकिन ठंड पर नहीं रहेगा काबू
X
मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari): बिहार और झारखंड में कुछ दिनों से छिटपुट बारिश के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ था लेकिन आज शनिवार को धूप के बाद मौसम खुल गया है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): बिहार और झारखंड में भी मौसम पूरी तरह से बदला नजर आ रहा है। कुछ दिनों से छिटपुट बारिश के साथ घने कोहरा छाया रहा। वहीं आज शनिवार को मौसम साफ होने पर धूप निकल आई है। लेकिन अभी कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलना मुश्किल है।

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई शहरों में आसमान साफ होने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन रात में कनकनी जैसे हालात बन सकते हैं। वहीं शनिवार को राज्यों में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की सभंवाना जताई है।

झारखंड में मौसम

वहीं झारखंड की बात की जाए तो पांच जनवरी से मौसम साफ तो हो जाएगा, लेकिन ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो सप्ताह तक तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

साथ ही 3 से 16 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 5 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री और कांके का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं मौसम साफ होने से जमशेदपुर में तापमान गिरकर 10 डिग्री के नीचे आ सकता है।

Tags

Next Story