बिहार: CM नीतीश कुमार कल करेंगे कैबिनेट का विस्तार, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

बिहार: CM नीतीश कुमार कल करेंगे कैबिनेट का विस्तार, इन चेहरों को मिल सकती है जगह
X
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल लाल जी टंडन से मुलाकात की। उन्होंने बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए चर्चा किए और बताया कि मंत्रिमंडल में चार नए चेहरों को कल शामिल किया जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (शनिवार) राज्यपाल लाल जी टंडन से मुलाकात की और उन्होंने बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार के लिए चर्चा की। उन्होंने बताया कि कल 11 बजे मंत्रिमंडल में चार नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंत्री बनने वाले नेताओं में नीरज कुमार, अशोक चौधरी, रंजू गीता व ललन पासवान का नाम आगे चल रहा है।

माना जा रहा है कि इन नेताओं के जरिए नीतीश आगामी विधानसभा चुनाव में दलितों व अतिपिछड़ों को साधने का प्रयास करेंगे। जदयू के नेता नीरज कुमार भूमिहार जाति से संबंध रखते हैं। रंजू गीता को मंत्री बनाकर महिला व यादव कोटे की वोट साधने की कोशिश की जा सकती है। वहीं अशोक व ललन पासवान के जरिए दलित व अतिपिछड़ा वोट बैंक साधने की कोशिश करेंगे। अशोक चौधरी व ललन पासवान रालोसपा का दामन छोड़कर जदयू का हाथ थामे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story