कोरोना वायरस से देश लॉकडाउन, ऑनलाइन कर ली शादी

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में ऑनलाइन शादी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। देश लॉकडाउन होने के कारण मजबूरन ऑनलाइन शादी करानी पड़ी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो बेटियों का विवाह ऑनलाइन हुआ है।
बिहार में दो बेटियों का निकाह ऑनलाइन करवा कर लॉकडाउन के पालन का उदाहरण दिया। बेगुसराय में मौजूद दुल्हनों की शादी ऑनलाइन करायी गई है। जिस वक्त ऑनलाइन निकाय हुआ उस वक्त दूल्हे गया और नालंदा में थे। जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के छोटी बलिया मिदहटोली निवासी मोहम्मद वली अहमद कुरैशी की दो बेटियों नगमा परवीन और राहत परवीन की शादी 25 मार्च को तय की गई थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन की घोषणा हो गई। ऐसे में बरात नहीं आ सकती थी और शादी टलने की नौबत आ गई।
ऑनलाइन निकाह पढ़वाने का इंतजाम
लड़का एवं लड़की पक्षों ने फैसला किया कि निकाह तो होकर रहेगा। कोरोना के चलते बारात निकालना तो असंभव दिखा। ऐसे में दोनों पक्षों ने घर में रहकर ऑनलाइन शादी का निर्णय लिया। इसी के तहत बुधवार को ऑनलाइन निकाह पढ़वाने का इंतजाम किया गया। कुरैशी की पुत्री नगमा परवीन की शादी नालंदा के शमशाद से और दूसरी बेटी राहत परवीन की शादी गया के शाहनवाज आलम के साथ हुई।
रद्द कर दी गई 400 लोगों की दावत
बता दें कि इस खास मौके के लिए 400 लोगों को दावत दी गई थी जिसे लॉकडाउन को देखते हुए वापस ले लिया गया। बहरहाल दो सगी बहनों का ये ऑनलाइन निकाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS