लोकसभा चुनाव खत्म होते ही कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, जारी हुआ समन- पीएम मोदी पर दिया था ये बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी के एक बयान पर पटना सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया था। जिसके जवाब में कोर्ट ने कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में राहुल गांधी को 20 मई से पहले कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है।
A Patna Court summons Congress President Rahul Gandhi to appear before it on May 20, in connection with defamation suit against him by Bihar Deputy Chief Minister and BJP leader Sushil Modi. pic.twitter.com/uAKLJDoAWv
— ANI (@ANI) April 27, 2019
सुशील मोदी ने कोर्ट में कहा था कि राहुल गांधी ने बेंगलुरु के कोलार में 13 अप्रैल को चुनावी सभा में मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर मोदी उपनाम वाले लोगों का मजाक बनाया था। इस टिप्पणी को न्यूज चैनल, सोशल साइट, यू-ट्यूब और समाचार पत्रों में प्रमुखता से छापा गया था।
जब हम बीजेपी कार्यालय गए तब वहां कार्यकर्ता और आमलोग मोदी उपनाम वाले लोगों का उपहास उड़ा रहे थे। अब मोदी उपनाम वाले लोगों को आम जनता शक की निगाह से देख रही है। मेरे नाम में भी मोदी उपनाम है।
भागलपुर की चुनावी सभा में भी आम जनता के समक्ष मोदी नाम के चलते उपहास किया गया, जिससे मेरी व्यक्तिगत छवि धूमिल हुई है। सुशील कुमार मोदी ने मामले से संबंधित कागजात व सीडी कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर पेश किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS