उपेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान, कहा- नतीजों में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर खून बहेगा..

उपेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान, कहा- नतीजों में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर खून बहेगा..
X
आरएलएसपी के अध्यक्ष और बिहार में महागठबंधन के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वोट की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो हथियार भी उठाना हो तो उठाइए। आज जल्ट लूट की जो घटना करने की कोशिश हो रही हैं तो इसको रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाना चाहिए।

कुशवाहा ने धमकी दी है कि नतीजों के साथ छेड़छाड़ होने पर खून बहेगा। उन्होंने कहा कि नतीजों में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर खून बहेगा क्योंकि जनता गलत नतीजों को बर्दाश्त नहीं करेगी। कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ईवीएम के जरिए नतीजों को प्रभावित करना चाहती है और अगर ऐसा हुआ तो हिंसा की संभावना है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल भी भाजपा की साजिश की हिस्सा हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद से सामने आए एग्जिट पोल में एनडीए सरकार फिर केंद्र की सत्ता में आ रही है। इन एग्जिट पोल को लेकर विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story