बिहार में गठबंधन की हार पर कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का बड़ा बयान, बताया कारण

बिहार में गठबंधन की हार पर कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का बड़ा बयान, बताया कारण
X
कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने बिहार में गठबंधन की हार को लेकर आज बड़ा बयान दिया है। सदानंद सिंह का कहना है कि मैं परेशान हूं....

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने बिहार में गठबंधन की हार को लेकर आज बड़ा बयान दिया है। सदानंद सिंह का कहना है कि मैं परेशान हूं, सीट बंटवारे और गठबंधन की औपचारिकताओं में देरी की गई, यह जायज़ नहीं था... जब तक गठबंधन के 'धर्म' का पालन पूरी शिद्दत से नहीं किया जाएगा, यह कामयाब नहीं हो सकता।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भरतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। भाजपा ने इस बार उत्तर प्रदेश और बिहार में गठबंधन को करारी मात दी है। एनडीए ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 सीटों पर अपना परचम लहराया है। मात्र एक गठबंधन के खाते मे गई है और अन्य को शून्य सीट हासिल हुई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story