मस्जिद में मौजूद लोगों को निकालने गई पुलिस पर पथराव, 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर

दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कई लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाने के बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद कई राज्यों के मस्जिद में तबलीगी जमात छुपे होने की खबर आ रही है। जिसके चलते हर तरफ पुलिस छानबीन कर लोगों को क्वारैंटाइन कर रही है।
इसी बीच बिहार के मधुबनी से खबर आई है कि यहां के मस्जिद में तबलीगी जमात के कुछ लोग छुपे है। सूचना पाकर पुलिस जांच के लिए पहुंची। तलाशी के दौरान मस्जिद के अंदर से पुलिस पर पथराव किया। देखते- देखते थोड़ी देर में फायरिंग करना भी शुरू कर दी।
#BigBreaking मधुबनी #बिहार में एक मस्जिद में मौजूद लोगों को निकालने गई पुलिस पर मस्जिद से हमला किया गया। पत्थर और गोलियां चलाई गईं ऐसी शुरुआती रिपोर्ट है। कई पुलिसकर्मी घायल हुए ।
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) April 1, 2020
केस दर्ज कर 4 लोगों को किया गिरफ्तार
हालात को देखते हुए किसी तरह से पुलिस टीम वहां से जान बचाकर बाहर निकली। लेकिन फिर भी कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला यहीं नहीं रुका हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर तलाब में धक्का दे दिया। पुलिस हमलावरों में शामिल 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
साथ ही केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मधुबनी के एसपी ने बताया कि मंगलवार की रात बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी प्रखंड के मस्जिद में पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने फायरिंग और पथराव कर दिया था।
पुलिस एक्शन लेते हुए 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उस मस्जिद में दिल्ली के निजामुद्दीन जमात में शामिल लोग नहीं थे। लेकिन नेपाल के कुछ लोग मौजूद थे। जिसकी तलाशी की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS