महिला बनी ''विष कन्या'', लिया सांप से बदला!

महिला बनी विष कन्या, लिया सांप से बदला!
X
सांप दुबारा काट ले तो इंसान के शरीर में विष का असर नही होता है।

अब तक आपने ऐसी तमाम कहानियां या बातें सुनी होंगी जिसमें इंसान द्वारा नाग को मारे जाने के बाद नागिन का इंसान से बदला लेने का किस्सा हो। लेकिन बिहार के गोपालगंज में इसका ठीक उल्टा हुआ है।

दरअसल हुआ ये कि बिहार के गोपालगंज में एक महिला को सांप ने डस लिया जिसके बाद गुस्साई महिला ने कई बार सांप को अपने दांतों से काटा। बार बार काटे जाने से सांप की मौत हो गई लेकिन महिला को भी बचाया नही जा सका।

महिला ने जब सांप को काटा तो उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों ने महिला को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला श्यापुर गांव के एक किसान की पत्नी है। मृतक महिला के पति ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी ने ऐसा गांव के बड़े-बुजुर्ग के कहने पर किया था।

उसने बताया कि गांव वाले ही सांप को पकड़कर लाये थे उनकी पत्नी ने गुस्से में सांप को काटा और उसी मौत हो गई। दरअसल गांव वालों का ऐसा मानना है कि जिस सांप ने व्यक्ति को काटा है अगर वो सांप दुबारा काट ले तो इंसान के शरीर में विष का असर नही होता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story