राजस्थान के बद्रीनारायण चौधरी बने भाकिसं के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोहिनी मोहन मिश्र को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व

राजस्थान के बद्रीनारायण चौधरी बने भाकिसं के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोहिनी मोहन मिश्र को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व
X
रविवार को भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष व महामंत्री का निर्वाचन किया गया। देश भर से आये किसान संघ के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन अधिकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी की उपस्थिति में निर्वाचन संपन्न हुए। जिसमें राजस्थान के बद्रीनारायण चौधरी को ...

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ( RSS ) के आनुषंगिक संगठन भारतीय किसान संघ (BKS ) के भोपाल ( Bhopal ) में चल रहे तीन दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार को भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष व महामंत्री का निर्वाचन किया गया। देश भर से आये किसान संघ के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन अधिकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी की उपस्थिति में निर्वाचन संपन्न हुए। जिसमें राजस्थान ( Rajasthan ) के बद्रीनारायण चौधरी ( Badrinath Chaudhary) को अखिल भारतीय अध्यक्ष ( All India President ) व उड़ीसा ( Orissa ) के मोहिनी मोहन मिश्र ( Mohini Mohan Mishra ) को अखिल भारतीय महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। उसके बाद महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने अखिल भारतीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में भैया राम मौर्य, पेरुमल, राम भरोस बसोतिया, कपिला मुठे, राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व साईं रेड्डी, वीणा सतीश, भानू थापा, बाबू भाई, कोषाध्यक्ष पद पर युगल किशोर मिश्र, सह कोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पालीवाल, संघठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी, सह संघठन मंत्री गजेन्द्र सिंह, जैविक प्रमुख हुकूमचन्द पाटीदार, सह जैविक प्रमुख धर्मपाल सिंह ठाकुर, महिला संयोजिका मंजू दीक्षित, सह महिला संयोजिका कल्पना बेन, कार्यालय मंत्री चंद्रशेखर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल को घोषित किया गया।

Tags

Next Story